इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS Exam Calendar 2026-27 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में बैंक Probationary Officer (PO), Clerk, Specialist Officer और Regional Rural Banks (RRB) की भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं।
IBPS के अनुसार, ये परीक्षाएं नवंबर 2026 से शुरू होकर जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
IBPS PO, SO और Clerk परीक्षा तिथियां 2026-27
Probationary Officer (PO) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। PO की मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी।
Specialist Officer (SO) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए केवल मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
Clerk / Customer Service Associate (CSA) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी। क्लर्क की मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

IBPS RRB परीक्षा शेड्यूल 2026-27
Regional Rural Banks (RRB) भर्ती के तहत Officer Scale-1 की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होगी।
Officer Scale-2 और Officer Scale-3 पदों के लिए केवल मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
RRB Office Assistant (Clerk) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया से जुड़े नियम
IBPS के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान मोबाइल या वेबकैम के माध्यम से लाइव फोटो अपलोड करनी होगी। हस्ताक्षर बड़े अक्षरों (Capital Letters) में नहीं होने चाहिए।
फोटो और अंगूठे के निशान का फाइल साइज 20 से 50 KB और हस्ताक्षर का फाइल साइज 10 से 20 KB निर्धारित किया गया है।
Disclaimer (अस्वीकरण)
यहां दी गई जानकारी IBPS द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर पर आधारित है। परीक्षा तिथियां संभावित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। भर्ती से संबंधित अंतिम और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

अजय कुमार एक अनुभवी ब्लॉगर, कंटेंट क्रिएटर और डिजिटल उद्यमी हैं।
वह TaazaDiary.com के संस्थापक और CEO हैं — जो खेल, शिक्षा, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों की ताज़ा व भरोसेमंद खबरें सरल हिंदी में प्रस्तुत करता है।
अजय कुमार का उद्देश्य है—हर पाठक तक सटीक, निष्पक्ष और उपयोगी जानकारी पहुँचाना।