CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा 11 से 31 मई तक होगी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

NTA के अनुसार, CUET UG 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा देशभर की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होगी।

185 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए होगी परीक्षा

एजेंसी द्वारा जारी सूची के अनुसार, 185 विश्वविद्यालयों ने स्नातक प्रवेश के लिए CUET 2026 को अपनाया है। इनमें 47 केंद्रीय विश्वविद्यालय और देशभर के 300 से अधिक कॉलेज शामिल हैं।

CUET UG 2026 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 37 विषयों को कवर करेगी, जिनमें 23 डोमेन-स्पेसिफिक विषय शामिल हैं। यह जानकारी पहले ही NTA द्वारा घोषित की जा चुकी है।

Read Also: SEBI Grade A Admit Card 2026 जारी, Phase 1 परीक्षा 10 जनवरी को होगी

पात्रता और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी

NTA ने स्पष्ट किया है कि CUET UG 2026 के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है
जो उम्मीदवार कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके हैं, या 2026 में कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आवेदन के पात्र हैं।

CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, NTA परीक्षा तिथियां घोषित

CUET UG 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 3 जनवरी 2026 से हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है।
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है।

आवेदन में सुधार के लिए कररेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 तक खुलेगी।
परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा।

NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे तय समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड तथा परिणाम से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक NTA वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट जांचते रहें।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी NTA द्वारा जारी आधिकारिक विवरणों पर आधारित है। किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।